फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: द्रमण में 20 कनाल भूमि पर बनेगी अत्याधुनिक सब्जी और अनाज मंडी

Sat, 11 Jul 2026 06:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
द्रमण में सब्जी मंडी की प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण करते केवल पठानिया और अन्य। -स्रोत: जागरूक प
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। क्षेत्र के विधायक केवल सिंह पठानिया ने शुक्रवार को एपीएमसी चेयरमैन निशु मोंगरा और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ द्रमण में प्रस्तावित आधुनिक सब्जी और अनाज मंडी के लिए चिह्नित भूमि का निरीक्षण किया। विधायक ने बताया कि लगभग 20 कनाल भूमि पर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इस मंडी का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

मंडी निर्माण के लिए आवश्यक फॉरेस्ट क्लीयरेंस प्राप्त हो चुकी है और धरातल पर कार्य शुरू करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। विधायक पठानिया ने कहा कि द्रमण क्षेत्र कांगड़ा और चंबा जिलों का प्रमुख जंक्शन है। इसे ध्यान में रखते हुए यहां एक बड़े एकीकृत कार्यालय की स्थापना की भी योजना है, जिससे दोनों जिलों के लोगों को विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर मिल सकेगा।
उन्होंने फोरलेन निर्माण से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिया और संबंधित विभागों को सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए। एपीएमसी के चेयरमैन निशु मोंगरा ने कहा कि विधायक के प्रयासों से यह मंडी स्वीकृत हुई है। इस अवसर पर एसडीएम गणेश ठाकुर, द्रमण पंचायत प्रधान सुरेश कुमार, पूर्व जिप सदस्य नीना ठाकुर, जिप सदस्य मीना राणा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पटाकू सहित विभिन्न विभागों के अधिशासी अभियंता व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें