फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जयसिंहपुर अस्पताल में बनेगा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट

Fri, 10 Jul 2026 01:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। सिविल अस्पताल जयसिंहपुर में लंबे समय से लंबित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की मांग अब पूरी होने जा रही है। प्रदेश सरकार ने अस्पताल में 20 केएलडी क्षमता के एसटीपी प्लांट के निर्माण के लिए 52.06 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है।
विज्ञापन

30 जून को सीएमओ कांगड़ा की अध्यक्षता में हुई बैठक में परियोजना के कार्यान्वयन पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि स्वीकृत राशि जल शक्ति विभाग को हस्तांतरित की जाएगी, ताकि निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सके।
एसटीपी बनने से अस्पताल परिसर में बेहतर सीवेज प्रबंधन व्यवस्था विकसित होगी और स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा ने स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें