नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां के मुख्य बाजार में सड़क किनारे नालियों और नवनिर्मित पैदल पथ पर रखा सामान हटाने को लेकर नगर परिषद, व्यापार मंडल और पुलिस प्रशासन की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में व्यापारियों से 13 जुलाई तक सामान हटाने का आग्रह किया गया। व्यापार मंडल ने कहा कि पैदल पथ राहगीरों की सुविधा के लिए बनाया गया है, सामान रखने के लिए नहीं। तय समय के बाद मंगलवार से पुलिस प्रशासन की ओर से सामान हटाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। बैठक में नप अध्यक्ष राहुल धीमान, उपाध्यक्ष आशा वालिया, व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिपहिया, पार्षदों और पुलिस थाना प्रभारी मनोज कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद