फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: फोटोग्राफ, शॉर्ट फिल्म-रील में विजेता को दिया जाएगा 15000 रुपये पुरस्कार

Sat, 19 Oct 2024 10:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग संयुक्त रूप से ‘चंबा-अचंभा’ फोटो प्रतियोगिता करवा रहे हैं। जिले के अनछुए पर्यटन स्थलों को विश्व पर्यटन मानचित्र पर उभारने के लिए यह अभियान शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जिले के रहन-सहन और प्राकृतिक भू-दृश्य थीम विषय होंगे। फोटोग्राफ और शॉर्ट फिल्म-रील के रूप में प्रतियोगिता दो श्रेणियों में होगी। कोई भी नागरिक अपनी प्रविष्टि ई-मेल से 15 दिसंबर तक भेज सकता है।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा ने बताया कि स्थानीय युवाओं में पर्यटन व्यवसाय के प्रति रुचि बढ़ाने और जिले की प्राकृतिक संपदा के संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर प्रतिबद्ध करना भी प्रतियोगिता का उद्देश्य है। प्रतियोगिता में दोनों श्रेणियों के विजेताओं को प्रथम पुरस्कार के रूप में 15 हजार, द्वितीय 10 हजार, तृतीय पुरस्कार के रूप में 5 हजार रुपये दिए जाएंगे। 2500 रुपये की राशि के दो प्रोत्साहन पुरस्कार भी दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागी अपनी प्रविष्टियां chamba.achambhaphotocontestgmail.com पर भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें