फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बाहरी राज्य के व्यक्ति ने जाली कृषि प्रमाण पत्र से नाम करवा ली जमीन

Fri, 13 Sep 2024 02:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर(कांगड़ा)। उपमंडल पालमपुर के भवारना में रह रहे बाहरी राज्य के विशेष समुदाय के एक व्यक्ति के नाम पर एक जमीन की रजिस्ट्री होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह रजिस्ट्री जाली कृषि प्रमाणपत्र के आधार पर हुई है। एक विशेष समुदाय के हिमाचली व्यक्ति के नाम पर यह प्रमाण पत्र बनाया गया है। जिसमें जमीन खरीदने वाले को इसका बेटा बताया गया है। मामला सामने आते ही एसडीएम ने इसके जांच की बात कही है। इस जाली प्रमाण पत्र के सहारे इस जमीन की रजिस्ट्री समेत राजस्व से संबंधित हर चीज हो गई, लेकिन किसी राजस्व विभाग के अधिकारी ने इस प्रमाण पत्र की कोई जानकारी लेना भी ठीक नहीं समझा।
विज्ञापन

अब यह काम किन लोगों की मिलीभगत से हुआ है, यह जांच में पता चलेगा। भवारना में एक विशेष समुदाय का गैर हिमाचली व्यक्ति पिछले कई सालों से रहता है। इस बीच उसने भवारना में जमीन खरीद ली। जबकि कायदे कानूनों के मुताबिक वह धारा 118 की अनुमति के बिना जमीन नहीं ले सकता था, लेकिन इस जमीन की रजिस्ट्री समेत सारी औपचारिकताएं भी पूरी हो गईं, लेकिन बड़ी बात यह है कि इस जमीन की खरीद फरोख्त में बड़ी हेरा-फेरी हुई है। इस जमीन की खरीद फरोख्त में कृषि प्रमाण पत्र जाली बनाया गया।
भवारना में जमीन खरीदने वाले व्यक्ति के पिता का नाम अनवर है, जो गैर हिमाचली है, लेकिन चौकी खलेठ में हिमाचल के ही रहने वाले एक विशेष समुदाय के व्यक्ति अनवर मोहम्मद के नाम यह कृषि प्रमाण पत्र बनाया गया, जिसमें जमीन खरीदने वाले को अनवर का बेटा बताया गया। जबकि बड़ी बात यह है कि जिस अनवर को जमीन खरीदने वाले व्यक्ति का पिता बताया गया। उसका कोई बेटा है ही नहीं और उसकी दो बेटियां हैं। इससे यह भी साफ हो गया कि यह प्रमाण पत्र जाली रूप से तैयार किया। इसमें जमीन खरीदने वाले को हिमाचली बताया गया। जिसके सहारे यह जमीन खरीदी गई, जो एक राजस्व विभाग में बहुत बड़ा हेरा-फेरी का मामला बताया जा रहा है। हालांकि, अभी इसकी जांच एसडीएम करेंगी।
विज्ञापन


कृषि प्रमाण पत्र पर हुई रजिस्ट्री : तहसीलदार
भूमि की यह रजिस्ट्री कृषि प्रमाण पत्र के आधार पर ही की गई है। अब यह कृषि प्रमाण पत्र कहां से आया होगा इस बारे संबंधित पटवारी या संबंधित अधिकारी बता सकता है। अब सवाल यह उठा है कि पटवारी ने बिना जांचे यह प्रमाण पत्र कैसे बना दिया है। इसको किसी राजस्व अधिकारी ने भी देखना ठीक नहीं समझा।
-संजीव कुमार, नायब तहसीलदार भवारना


मेरी है दो बेटियां, बेटा कोई नहीं
इस बात का पता मुझे दो दिन पहले ही चला कि उनके नाम यह प्रमाण पत्र बनाया गया है। जिसमें उनका जमीन लेने वाले को उनका बेटा दिखाया गया, लेकिन उनकी दो बेटियां हैं और बेटा कोई नहीं है, लेकिन प्रमाण पत्र में उनकी जमीन दर्शाई गई है, जो गलत है।
अनवर मोहम्मद, जिनके नाम पर प्रमाण पत्र बना


वीरवार को इस मामले का मुझे पता चला कि एक गैर हिमाचली के नाम भवारना में जमीन की रजिस्ट्री हुई है। अब मामला क्या है इसका पता जांच के बाद चलेगा, लेकिन मामला सामने आते ही इसकी जांच के आदेश दे दिए हैं। इसकी स्वयं जांच करूंगी। जांच में हेराफेरी मिली तो उसके बाद अगली कार्रवाई के लिए मामला उपायुक्त कांगड़ा को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

-नेत्रा मैती, एसडीएम पालमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें