फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मुल्थान के पोलिंग में ढांक से गिरकर व्यक्ति की मौत

Wed, 03 Jun 2026 05:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुल्थान/बीड़ (कांगड़ा)। पुलिस चौकी मुल्थान के अंतर्गत पोलिंग पंचायत में घर के पास ही ढांक से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मखोली राम पुत्र नाथ सिंह, निवासी अंदरली मलाह, पोलिंग के रूप में हुई है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार मखोली राम सोमवार रात को अपने घर से बाहर लघु शंका के लिए निकले थे। इसी दौरान घर के पास ही स्थित ढांक पर उनका संतुलन बिगड़ गया और वह करीब 9 फीट की ऊंचाई से नीचे जा गिरे। हादसे के बाद उन्हें घायल अवस्था में उपचार के लिए बरोट सीएचसी ले जाया गया, लेकिन वहां तैनात चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पुत्र नानक चंद ने बताया कि उनके पिता रात के समय बाहर निकले थे और अचानक यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी मुल्थान की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस प्रभारी ने बताया कि मामले के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगामी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें