र्मशाला में अधिकारियों के साथ स्मार्ट रोड़ के फुटपाथ का निरीक्षण करते हुए नगर निगम के आयुक्त।
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बन रहे स्मार्ट रोड के कार्य का अधिकारियों की संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने विभिन्न तकनीकी पहलुओं की समीक्षा की। स्मार्ट रोड में अंडरग्राउंड केबलिंग के दौरान आ रही समस्या के बारे में बिजली बोर्ड के अधिकारियों ने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को अवगत करवाया।
अंडरग्राउंड केबलिंग से जुड़ी समस्याएं सामने आ रही हैं, जिनके कारण कार्य की प्रगति प्रभावित हो रही है। अधिकारियों ने मौके पर ही इन समस्याओं का जायजा लिया और संबंधित विभागों से चर्चा की। अधिकारियों ने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि सभी मानकों का पालन करते हुए कार्य को तय समय में पूरा किया जाए। साथ ही, आम जनता को होने वाली असुविधा को न्यूनतम रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर भी जोर दिया गया। उधर, बिजली बोर्ड मंडल धर्मशाला के अधिशासी अभियंता विकास ठाकुर ने बताया कि अंडरग्राउंड केबलिंग के दौरान आ रही समस्याओं के बारे स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को बताया गया है और जल्द उन खामियों को दूर करने को भी कहा गया है। इस दौरान स्मार्ट सिटी धर्मशाला के सीईओ जफर इकबाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।