फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कांग्रेस ने मनरेगा को खत्म के विरोध में जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। मनरेगा को कथित रूप से कमजोर और खत्म करने की साजिश के खिलाफ मंगलवार को नूरपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया है। लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह नूरपुर में कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनुराग शर्मा की अध्यक्षता में मनरेगा बचाओ संघर्ष अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का संचालन मनरेगा बचाओ संग्राम के ब्लॉक समन्वयक जतिंद्र धीमान के निर्देशन में किया गया।
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा की केंद्र सरकार योजनाबद्ध तरीके से मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को कमजोर करने और समाप्त करने की साजिश कर रही है। मनरेगा गरीब, मजदूर और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इसे किसी भी कीमत पर खत्म नहीं होने दिया जाएगा। कांग्रेस संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि केंद्र सरकार ने मनरेगा के बजट और अधिकारों में कटौती बंद नहीं की तो प्रदेशभर में आंदोलन किया जाएगा। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा की केंद्र सरकार लगातार मनरेगा को कमजोर करने का काम कर रही है। यह योजना गरीब और मजदूर वर्ग के लिए जीवनरेखा है। बैठक में कांग्रेस संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवा दल, एनएसयूआई, इंटक, कांग्रेस ओबीसी, एससी-एसटी सेल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें