फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: दाड़ी में खंभे से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौत, एक घायल

Thu, 18 Dec 2025 09:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती क्षेत्र दाड़ी में बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। यहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। इस भीषण टक्कर में बाइक चालक युवक की जान चली गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक हादसा दाड़ी स्थित संतोषी माता मंदिर के पास हुआ। बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण चालक उस पर से नियंत्रण खो बैठा और बाइक सीधे बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवारों को गंभीर चोटें आईं। हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान समीर (20) निवासी दाड़ी के रूप में हुई है। वहीं, बाइक पर उसके साथ सवार समर्थ (17) निवासी बड़ोल घायल हुआ है, जिसका उपचार करवाया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही धर्मशाला पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का मुख्य कारण बाइक की तेज रफ्तार और अनियंत्रित होना सामने आया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें