फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: युवती ने उखाड़े सड़क पर चिपकाए पाकिस्तान विरोधी पोस्टर, जमकर हंगामा

Mon, 28 Apr 2025 01:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

धर्मशाला के कोतवाली बाजार में स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने पाकिस्तान विरोधी नारे और आतंकी देश पाकिस्तान लिखे पोस्टर सड़क और दुकानों के बाहर चिपकाए। हालांकि, विरोध उस समय बढ़ गया जब एक अज्ञात युवती बाजार में पहुंची और सड़क पर चिपकाए गए पोस्टरों को हटाने लगी।
विज्ञापन
धर्मशाला के कोतवाली बाजार में सड़क पर लगाए टेरिस्ट कंट्री पाकिस्तान मुर्दाबाद के पोस्टर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को धर्मशाला के कोतवाली बाजार में स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने पाकिस्तान विरोधी नारे और आतंकी देश पाकिस्तान लिखे पोस्टर सड़क और दुकानों के बाहर चिपकाए। हालांकि, विरोध उस समय बढ़ गया जब एक अज्ञात युवती बाजार में पहुंची और सड़क पर चिपकाए गए पोस्टरों को हटाने लगी।

विज्ञापन


युवती की इस कार्रवाई से स्थानीय लोग और दुकानदार भड़क गए और उन्होंने युवती से पूछताछ शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती का कहना था कि उसे ये पोस्टर बुरे लग रहे थे, जिसके चलते वह उन्हें हटा रही थी। विवाद उस समय और बढ़ गया जब मौके पर उपस्थित महिलाओं ने भी युवती की हरकत का विरोध किया और जमकर खरी-खोटी सुनाई। भीड़ ने युवती से उसकी पहचान पूछी लेकिन उसने कोई जानकारी साझा नहीं की। विवाद को बढ़ता देख युवती ने वही पोस्टर फिर से सड़क पर चिपका दिए, जिसके बाद उसे जाने दिया गया।


स्थानीय लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी भावना प्रकट करते हुए पोस्टर लगाए थे। युवती उन्हें हटाने लगी तो लोगों ने इसका विरोध किया। युवती ने पोस्टर दोबारा चिपकाए और फिर वहां से चली गई।-शेखर रॉय, महासचिव, कोतवाली बाजार व्यापार मंडल

विज्ञापन

कोई आधिकारिक शिकायत नहीं
युवती की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है, हालांकि बताया जा रहा है कि वह खनियारा रोड क्षेत्र की निवासी हो सकती है। फिलहाल, इस घटना को लेकर पुलिस में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
घटना का एक वीडियो, जिसमें लोग युवती से सवाल कर रहे हैं, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हालांकि, प्रशासन या पुलिस की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें