फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: चिंतपूर्णी में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Fri, 29 May 2026 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
चिंतपूर्णी (ऊना)। माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में वीरवार को अवकाश के चलते श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। करीब 12 हजार श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर माता के दरबार में माथा टेका और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सुबह से ही मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की चहल-पहल बनी रही।
विज्ञापन

दोपहर तक श्रद्धालुओं की कतारें पुराने बस स्टैंड तक पहुंच गई थीं। श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते हुए और भजन-भेंटें गाते हुए मंदिर पहुंच रहे थे जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
भारी भीड़ के बावजूद श्रद्धालुओं में माता के दर्शन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। गर्मी और तेज धूप को देखते हुए मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। इसके अलावा पेयजल की भी व्यापक व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

उधर, मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि वीरवार को छुट्टी होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई। 12 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें