फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: खनन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट

Fri, 29 May 2026 12:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। चुरूड़ू क्षेत्र में कथित अवैध खनन को लेकर बुधवार दोपहर को दो पक्षों के बीच मारपीट और जान से मारने की धमकियां देने की शिकायत दर्ज की गई।
विज्ञापन

पहले पक्ष की ओर से धुसाड़ा निवासी धर्मवीर शर्मा ने आरोप लगाया कि बुधवार को उनकी जेसीबी मशीन और टिपर लोहारली-चुरूड़ू पुल के पास कार्य कर रहे थे। इसी दौरान चुरूड़ू निवासी बलजीत सिंह और उसके बेटे ने वाहनों की चाबियां निकाल लीं। करीब डेढ़ बजे आरोपियों ने उन्हें रोककर गले से पकड़ लिया और गाली-गलौज करते हुए पुलिस कर्मियों के सामने थप्पड़ मारने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

वहीं, चुरूड़ू निवासी बलजीत सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी मलकीयत भूमि पर जेसीबी और टिपर लगाकर अवैध खनन किया जा रहा था। विरोध करने पर संबंधित लोगों ने उन्हें पीटा। धर्मवीर सिंह, प्रवीण कुमार, बंटी और अन्य अज्ञात व्यक्तियों पर आरोप लगाया। उधर, एसपी सचिन हीरेमठ ने बताया कि क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें