फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: 15 दिसंबर से पहले होगी जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता

Wed, 25 Nov 2026 01:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
चामुंडा (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा में 15 दिसंबर 2026 से पहले अंडर-19 लड़कों एवं लड़कियों की जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। यह निर्णय मंगलवार को जिया के एक होटल में जिला कांगड़ा बॉक्सिंग एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष नरेंद्र गौड़ की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। बैठक का मुख्य केंद्र आगामी अंडर-19 जिला स्तरीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन और युवाओं को बॉक्सिंग के लिए बेहतर मंच उपलब्ध करवाना रहा।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने निर्णय लिया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों के कौशल निखारने और तकनीकी अधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण क्लीनिक व सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।
संगठन की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता व अनुशासन बनाए रखने के लिए सदस्यों का मासिक अंशदान 200 रुपये तय किया गया जिसे तिमाही आधार पर 600 रुपये के रूप में जनवरी, अप्रैल, जुलाई और अक्टूबर में जमा करवाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा प्रदेश सरकार के चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान को समर्थन देते हुए तहसील स्तर पर जागरूकता रैलियां निकालने का भी फैसला लिया गया।
बैठक में उपप्रधान नरेंद्र सिपहिया, महासचिव कैलाश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनु सूद तथा प्रेस सचिव अशोक राणा और राजेश धीमान सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें