फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला में सीयू के लिए अड़ा जनजागरण मंच

Wed, 29 Oct 2014 05:33 AM IST
Kangra
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। केंद्रीय विश्वविद्यालय को धर्मशाला में ही स्थापित करने के लिए मंगलवार को धर्मशाला जन जागरण मंच ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से सर्किट हाउस में मुलाकात की। मंच के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर सीयू के लिए पर्याप्त भूमि होने का हवाला दिया। मंच का मानना है कि इन स्थानों पर केंद्रीय विवि की स्थापना आसानी से हो सकती है। धर्मशाला जन जागरण अभियान मंच के अध्यक्ष डा. सरनदास शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिले सदस्यों ने विवि की यहां स्थापना को धर्मशाला के अस्तित्व से जोड़ दिया।
विज्ञापन

मंच के सदस्यों ने कहा कि वर्तमान में कांगड़ा के नूरपुर, शाहपुर, देहरा और पालमपुर की विवि स्थापना को लेकर मांग उठ रही है। लेकिन, इस विसंगति को दूर कर शीघ्र धर्मशाला में इसकी स्थापना करने की मांग की। मंच के सदस्यों ने कहा कि धर्मशाला के टीका ज्यूल व वनगौटू, सकोह के रांग, सराह, खनियारा, योल स्लेट गोदाम और टंग तक पर्याप्त मात्रा में जमीन उपलब्ध है। यहां पर कहीं भी केंद्रीय विवि की स्थापना हो सकती है। इस पर सीएम ने शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा को मंच की सुझाए हुए स्थानों पर भूमि पर विचार करने के आदेश जारी किए। मुख्यमंत्री ने डीसी कांगड़ा को इस प्रस्ताव पर रिपोर्ट भेजने को कहा। हालांकि मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि इस बारे में पहले ही काम चल रहा है।
इनसेट
पॉलीटेक्निकल के छात्र अब शिमला में देंगे धरना
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड की ओर से रिजल्ट रोके जाने से परेशान पॉलीटेक्निकल संस्थानों के छात्र मंगलवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से नहीं मिल पाए। इन्होंने अब तय किया है कि एक सप्ताह के बाद शिमला में प्रदर्शन किया जाएगा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और विभिन्न मंत्रियों के पास अपनी मांगों को लेकर गुहार लगा चुके प्रशिक्षुओं ने अब दोबारा प्रदर्शन करने की योजना बनाई है। प्रशिक्षुओं की संघर्ष समिति के अध्यक्ष विशाल शर्मा ने कहा कि उन्होंने सरकार और तकरीबन सभी मंत्रियों से गुहार लगा ली है, लेकिन उन्हें अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। इसलिए प्रदेश भर के प्रशिक्षु बैठक कर आगामी राणनीति तैयार करेंगे और शिमला में प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


सर्किट हाउस में फरियादियों का तांता
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिलने के लिए सुबह ही लग गई कतारें
सीएम से मिले लोग, कई दिक्कतें मौके पर ही निपटाईं सीएम ने
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। जिला कांगड़ा के धर्मशाला में मुख्यमंत्री के दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन सीएम से मिलने के लिए फरियादियों का हुजूम उमड़ आया। मंगलवार को सुबह ही सर्किट हाउस धर्मशाला में लोगों का मेला लग गया। इसके चलते सुरक्षा कर्मियों को सीएम से मिलने आने वाले लोगों को पंक्तिवार करना पड़ा। इतना ही नहीं लंबी लाइनें लगने के बाद सीएम तक पहुंच फरियादियों की आंखाें से आंसू तक टपक आए।
धर्मशाला के सर्किट हाउस में सुबह सात बजे ही लोगों ने पहुंचना शुरू कर दिया। इसके बाद एक-एक करके करीब आधा दर्जन से अधिक संगठनों सहित दो दर्जन के करीब अपनी व्यक्तिगत समस्याआें को लेकर लोग सीएम के दरबार पहुंचे। करीब साढ़े नौ बजे सीएम ने लोगों की समस्याओं को सुनना शुरू किया। तब तक तीसरी मंजिल पर सीएम के कमरे से लेकर धरातल तक लोगों की लंबी कतारें लग गईं। मुख्यमंत्री से दूर-दराज के क्षेत्रों से धर्मशाला पहुंचे लोगों को नाराज नहीं किया और धर्मशाला में ही पंचायत तकनीकी सहायकों के सुबह 10 बजे तय कार्यक्रम में करीब एक घंटा देरी से पहुंचे, लेकिन सर्किट हाउस में लाइनों में एक भी संगठन या लोगों को नाराज नहीं होने दिया और सभी की समस्याओं को सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें