फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला की खूबसूरती पर हर कोई फिदा

Sat, 18 Oct 2014 05:33 AM IST
Kangra
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। भारत-वेस्टइंडीज एकदिवसीय मैच के लिए आए पूर्व क्रिकेटर यहां की खूबसूरती पर फिदा हो गए। पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल ने तो यहां तक कहा कि धर्मशाला में यदि मैच रखना हो तो इससे पहले और बाद कम से कम 2-2 दिन छुट्टी होनी चाहिए। यहां का मौसम और प्राकृतिक सौंदर्य अनूठा है। देश में कहीं ऐसा दूसरा स्टेडियम नहीं है। पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा कि उन्हें दुनिया भर में सबसे अच्छा स्टेडियम धर्मशाला का लगता है। एचपीसीए ने नायाब चीज तैयार की है। पूर्व क्रिकेटर कपिल देव ने कमेंटरी के दौरान कहा कि अक्तूबर में खिली धूप के बीच स्वेटर पहनकर मैच देखते लोगों का दृश्य धर्मशाला में ही देखा जा सकता है। भारतीय क्रिकेटरों को कंडीशनिंग कैंप के लिए रूटीन में धर्मशाला आना चाहिए। मौसम प्रदूषण रहित है और तापमान लाजवाब। वह पहले भी धर्मशाला आए हैं। यहां आना हर बार ताजगी भरा लगता है। विदेशी कमेंटेटर भी धर्मशाला स्टेडियम के आसपास के दृश्यों पर मोहित दिखे। टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने फाइव स्टार सुविधा न होने के बावजूद एचपीसीए के इंतजामों की तारीफ की। कहा कि उन्हें कभी नहीं लगा कि धर्मशाला में कोई फाइव स्टार होटल नहीं है।
विज्ञापन

---
टीवी पर छाया धौलाधार का जादू
क्रिकेट मैच के दौरान टीवी पर धौलाधार का जादू छाया रहा। हर बाल के बाद कैमरे बर्फ से ढकी धौलाधार पर्वत शृंखला के नजारे को पूरी दुनिया को दिखाते। मैच के दौरान पूरी दुनिया ने भागसूनाग वाटरफाल, मैकलोडगंज के तिब्बती उत्पाद और कांगड़ा घाटी को भी टीवी पर देखा।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें