फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली ने तोड़ा शतकों का सूखा

Sat, 18 Oct 2014 05:33 AM IST
Kangra
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के मैदान पर भारतीय खिलाड़ियों की ओर से वन डे शतकों का सूखा आखिरकार विराट कोहली ने तोड़ा। इससे पहले इस मैदान पर टीम इंडिया के ओर से केवल सुरेश रैना का अर्धशतक था। विदेशी खिलाड़ियों में इंग्लैंड के इयान बेल ने यहां शतक जड़ा था। 27 जनवरी, 2013 को हुए एक दिवसीय मैच में भारत के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने यह शतक बनाया था। तब भी पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने महज 226 रन बनाए थे। इनमें केवल रैना का अर्धशतक था। उन्होंने 83 रन की पारी खेली थी। हालांकि, ये मैच टीम इंडिया 7 विकेट से हार गई थी। इस बार भी उन्होंने 58 गेंदों में 71 रन की तेज पारी खेली। धर्मशाला स्टेडियम में शुक्रवार को खेला गया मैच यहां खेला जाने वाला दूसरा वनडे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें