फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंटिंग में गर्ल्स स्कूल की शिवानी प्रथम

Sat, 11 May 2013 05:30 AM IST
Kangra
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मशाला में शुक्रवार को ब्लाक स्तरीय आपदा प्रबंधन पर विभिन्न प्रतियोगिताओं और माक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें ब्लाक के 18 से ज्यादा वरिष्ठ माध्यमिक और उच्च विद्यालय के करीब 60 से ज्यादा विद्यार्थियों ने भाग लिया। ब्लाक स्तरीय कार्यक्रम में आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में गर्ल्स स्कूल की अंजू व अंकुश रानी ने पहला, हाई स्कूल कोतवाली बाजार के लक्ष्मी प्रसाद व आशीष ने दूसरा और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फरसेटगंज के रोहित व अनिल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

पेंटिंग प्रतियोगिता में ब्लाक के 18 स्कूल ने भाग लिया। इसमें गर्ल्स स्कूल धर्मशाला की शिवानी ने पहला, ब्वायज स्कूल धर्मशाला के मोहित ने दूसरा और हाई स्कूल कोतवाली बाजार के सौरभ ने तीसरा स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टंग नरवाणा के प्रशांत ने पहला, फरसेटगंज की नैंसी ने दूसरा और वारिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंदल की नंदिनी ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन पर कार्यक्रम के इंचार्ज राजीव सेठी, बीआरसी संदीप शर्मा, नीरजा शर्मा, वीना खन्ना, अमन डोगरा, प्रदीप शर्मा, डीपी अशोक कुमार, शास्त्री बाल दिवाकर शर्मा ने बच्चों को माक ड्रिल के माध्यम से आपदा के समय बरती जाने वाली सावधानियों और लोगों की सहायता करने के तरीके बताए। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि गर्ल्स स्कूल की प्रधानाचार्य रेखा कपूर ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल के एसएमसी प्रधान ठाकुर दास, रेखा शर्मा, मोनिका और विभिन्न स्कूल के अध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें