फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों ने उतारी चुनाव की थकान

Tue, 06 Nov 2012 12:00 PM IST
Kangra
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। ...समय 8 बजकर 45 मिनट। दिन सोमवार। भाजपा प्रत्याशी व उद्योग मंत्री किशन कपूर धूप की पहली किरण के साथ घर के बाहर नाश्ता करने के लिए निकले। थाली में चपाती और सरसों का साग। कपूर कहते हैं कि वैसे तो सरसों का साग उनका प्रिय है, मगर हफ्ते भर की थकान के बाद आज इसका जायका कुछ और लग रहा है।
विज्ञापन

रोजाना की तरह सोमवार को भी समर्थक उनसे मिलने आए। कोई फलां पोलिंग बूथ पर बढ़त की बात कर रहा था तो कड्डई कह रहा था कि उस इलाके में हमें नुकसान हो सकता है। किशन कपूर ने कहा कि उनके लिए मतदान के बाद सोमवार का दिन भी आम दिनों जैसा ही रहा लेकिन चुनाव प्रचार की थकान जरूर मिटी। उन्होंने भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि वह आश्वस्त हैं। कपूर दोपहर तक घर के आंगन के बाहर ही बैठकर लोगों से मिलते रहे। उधर, लगभग नौ बजे कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने दाड़ी स्थित अपने आवास पर चाय के साथ आलू के परांठों का लुत्फ लिया। सुधीर के घर भी उनके समर्थकों की चहलकदमी रही। सुधीर ने सहज भाव में कहा कि धर्मशाला में उन्हें आम जनता का ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद मिला। बकौल सुधीर चुनाव के नतीजों से वह निश्चिंत हैं। कांग्रेस बहुमत से जीतने जा रही है। अब वह परिवार सहित धर्मशाला के हो गए हैं। किसी भी स्थिति में उनका जीवन धर्मशाला के लिए समर्पित है। वहीं, निर्दलीय चुनावों में उतरीं कमला पटियाल ने समर्थकों और परिजनों सहित नाश्ता किया। उन्होंने विस चुनावों में सहयोग करने पर मतदाताओं का आभार जताया है। विस क्षेत्र धर्मशाला से आजाद प्रत्याशी अमर दास उर्फ निक्कू पुरोहित ने भी समर्थकों सहित चाय की चुस्कियों के साथ अपनी थकान मिटाई। इसी बीच हर बूथ से पोलिंग प्रतिशतता के आंकड़े जुटाकर समर्थक जीत का गुणा गणित लगाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें