फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैजनाथ भाजपा में टिकट पर तनातनी

Mon, 15 Oct 2012 12:00 PM IST
Kangra
विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। टिकट को लेकर बैजनाथ भाजपा के एक धडे़ में चल रही कशमकश खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। महिला आयोग की सदस्य शीला को मुलख राज प्रेमी के स्थान पर टिकट दिए जाने की मांग करने वाले मंडल भाजपा के एक धड़े ने 45 भाजपा समर्थित पंचायत प्रतिनिधियों व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मंडल अध्यक्ष चमन ग्रोवर की अध्यक्षता में बैठक कर आगामी रणनीति पर विचार विमर्श किया। हाईकमान से एक मर्तबा फिर से पार्टी के हित में पुनर्विचार करके निर्णय लेने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

चमन ग्रोवर ने कहा कि त्रिलोक कपूर ने गत पांच वर्षों में बैजनाथ में विकास कार्यों को जारी रखा और अब पार्टी ने उनके ऊपर विश्वास न करके कमजोर प्रत्याशी को टिकट दे दिया। उन्हाेंने शीला के निर्दलीय लड़ने पर सहमति जताई। शीला ने उन पर कांग्रेस का कार्य करने के लगाए जा रहे आरोपों को निराधार करार दिया। त्रिलोक कपूर ने समस्त कार्यकर्ताओं को पार्टी में रहने व उच्च कमान के आदेशों की पालना करने की बात करते हुए कहा कि वह कार्यकर्ताओं के आग्रह को हाईकमान के पास रखेंगे। अधिकांश लोग शीला के निर्दलीय या फिर हिलोपा से चुनाव लड़ने के पक्ष में नजर आए।
मौके पर पंचायत प्रतिनिधि भीखम कपूर, सुरेश राणा, धनी राम, गुरुमुख, अशोेक नंदा, आरके शुक्ला, निशा धीमान, कमलेश, संजू देवी, भावना, रघुवीर, रीना देवी, सरला देवी, राम लाल, लाल चंद, राधा देवी, जीत सिंह, राजिंद्र, उषा देवी, रक्षा देवी, विंता देवी, सरला, सुरेश, दुनी चंद, राज कुमार, अमरनाथ, रणवीर, वीना, देव राज, अनीता, स्वर्णा नीमा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें