फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड के लिए डेढ़ हफ्ते रुको

Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
Kangra
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। एफआरयू देहरा में गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए डेढ़ हफ्ते का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इससे गर्भवती महिलाओं के साथ-साथ तीमारदारों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। गर्भवती महिलाओं को पहले अस्पताल में आकर अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए तिथि लेनी पड़ती है। नंबर दस-बारह दिन बाद मिलता है। यदि किसी महिला को किसी कारणवश शीघ्र अल्ट्रासाउंड करवाना हो, तो मुश्किल हो जाती है।
एफआरयू देहरा में इस समय करीब 100 से 120 गर्भवती महिलाएं अल्ट्रासाउंड के लिए बारी के इंतजार में हैं। अस्पताल प्रशासन ने अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए महिलाओं को अलग-अलग तिथियां दी हैं। करीब 100-120 गर्भवती महिलाएं बारी का इंतजार कर रही हैं। रोजाना करीब 10-12 महिलाओं के अल्ट्रासाउंड हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि इस संख्या को अस्पताल प्रशासन बढ़ा देता है तो गर्भवती महिलाओं को शीघ्र अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिल जाएगी और लंबी फेहरिस्त से भी छुटकारा मिल सकेगा। वर्तमान स्थिति में महिलाओं को डेढ़ हफ्ते तक इंतजार करना पड़ रहा है। एसएमओ डा. गुरमीत सिंह ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को शीघ्र अल्ट्रासाउंड की सुविधा दिए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इमरजेंसी के दौरान गर्भवती महिलाओं को तत्काल अल्ट्रासाउंड की सुविधा मुहैया करवाई जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें