फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति, सास, ससुर और देवर पर एफआईआर

Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
Kangra
विज्ञापन
विज्ञापन
भवारना (कांगड़ा)। एक नवविवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुई थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने मारपीट करने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने न्यायालय के आदेशों पर मामला दर्ज कर लिया है। अभी पांच महीने पहले ही उसकी शादी हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार डरोह के डूहकी गांव की एक युवती की शादी दिसंबर 2011 में खनियारा (धर्मशाला) के विकास शर्मा से हुई थी। महिला ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न तथा मारपीट का आरोप लगाया है। विवाहिता का कहना है कि जब से शादी हुई, उसी दिन से ससुराल पक्ष के लोग उसे तंग करने लग पड़े। कई बार इस बारे में मायके तथा ससुराल पक्ष के लोगों के बीच बातचीत भी हुई, पर कोई हल नहीं निकल पाया। विवाहिता ने दहेज मांगने तथा प्रताड़ित करने से तंग आकर बीते बुधवार को ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ पालमपुर न्यायालय में एक शिकायत पत्र सौंपा। न्यायालय के आदेशों पर भवारना थाना में विवाहिता के पति, सास, ससुर तथा देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अमृत कुमार ने न्यायालय के आदेशों पर मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई अमल में लाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें