फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल प्रतिष्ठान बंद रखेंगे स्वर्णकार

Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
Kangra
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। केंद्र की ओर से सोने और चांदी के आभूषणों पर लगाए गए चार फीसदी आयात शुल्क व एक्साइज ड्यूटी के विरोध में जिला कांगड़ा सर्राफ व स्वर्णकार संघ ने सोमवार को एक दिन के लिए अपने व्यापारिक संस्थान बंद रखने का फैसला लिया है। शनिवार को संघ की बैठक में फैसला लिया गया कि केंद्र सरकार के अड़ियल रवैये के विरोध में आल इंडिया स्वर्णकार व सर्राफा संघ के आह्वान पर जिला कांगड़ा के समस्त स्वर्णकार व सर्राफ अपने व्यापारिक संस्थान बंद रखकर कांगड़ा में केंद्र सरकार के खिलाफ धरना और प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता जिला सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष केवल कृष्ण मल्होत्रा और स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष अजय वर्मा ने की। मल्होत्रा ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने 24 मार्च से शुरू होने बाले संसद सत्र में इस काले कानून को वापस लेने का आश्वासन दिया था। मगर इस दौरान प्रणव मुखर्जी की चुप्पी रहस्य बनी हुई है। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार ने स्वर्णकारों पर थोपे काले कानून को 11 मई से पहले वापस नहीं लिया तो संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल करने को बाध्य होगा। बैठक में संघ के महासचिव तिलक सोनी, विजय परवान, शिव वर्मा, राम स्वरूप, प्रवेश परवान, विजय सहगल, निगम बहल, ध्रुव देव, मदनलाल वर्मा, अशोक मल्होत्रा, लक्की मल्होत्रा, अर्जुन, लक्ष्मण, राकेश बावा, नरेश बांका, विशाल वर्मा, नगरोटा से सरूप सोनी, अरविंद वर्मा, सुशील वर्मा, सुभाष सोनी, राजकुमार वर्मा, दीप सोनी, योल से अनिल वर्मा, राजेश चौहान, ज्वालाजी से हरीश कपूर, गिरधारी लाल, सतपाल कपूर, देहरा से अजय, मनोज, लक्की, धर्मशाला से राजेश वर्मा, नूरपुर से मनोज पुरी, सुरेंद्र सूरी, भवारना से सतीश करवल, तिलक वर्मा, संजीव वर्मा, भोलू, पालमपुर से अश्वनी करवल सहित कई सर्राफ व स्वर्णकार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें