फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परौर से पुड़वा वाया धीरा नौरा रोड अब होगा चकाचक

विज्ञापन
विज्ञापन
परौर-पुड़वा वाया धीरा नौरा सड़क होगी चकाचक
विज्ञापन

17 करोड़ से सड़क का होगा विस्तार और सुधारीकरण, दर्जनों गांवों को लोगों को मिलेगी सुविधा
सुलह विस का दूसरा अति महत्वपूर्ण माना जाता है यह रोड
विनोद राणा
पालमपुर(कांगड़ा)। सुलह विधानसभा क्षेत्र का दूसरा अति महत्वपूर्ण रोड परौर से पुड़वा वाया धीरा नौरा अब चकाचक होगा। इस रोड का विस्तार और सुधारीकरण किया जाएगा। यह रोड मेजर डिस्ट्रिक रोड (एमडीआर) योजना के तहत बनेगा। इससे परौर से लेकर पुड़वा तक कई गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। एमडीआर के तहत बनने वाले इस रोड का टेंडर अन्य औपचारिकताएं पूरी कर जल्द लगा दिया जाएगा। सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है। सड़क के सुधारीकरण को बाकायदा एमडीआर के तहत 17 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।
विज्ञापन

यह सड़क पलम और चंगर क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ती है। सड़क खुली न होने के कारण कई बार लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। सड़क की दशा सुधरने से परौर से लेकर पुड़वा तक खड़ौठ, बल्ला, पनापर, गगल, औचा, धीरा, पुड़वा, थलियाल समेत कई गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। पालमपुर से दिल्ली, चंडीगढ़ समेत विस क्षेत्र के अन्य चंगर क्षेत्र को इस सड़क से बसें चलती हैं। उधर, सुलह विस क्षेत्र के विधायक एवं स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि परौर से पुड़वा तक चलने वाली सड़क को एमडीआर के तहत मंजूरी मिल गई है। सड़क के लिए बजट सरकार ने मंजूर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें