पथ परिवहन के डिपो में इंटक को मजबूत करेगा संघ
निगम के डिपो में चुनाव करवाए जाने को दी हरी झंडी
प्रदेशाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। हिमाचल परिवहन कर्मचारी महासंघ इंटक की धर्मशाला इकाई की बैठक प्रदेशाध्यक्ष जगरूप सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में राज्य महामंत्री दलीप शर्मा व जिला इंटक अध्यक्ष प्रदीप बलौरिया ने विशेष रूप से भाग लिया। प्रदेश महामंत्री दलीप शर्मा ने बताया कि निगम के समस्त डिपो का दौरा करके इंटक को मजबूत किया जाएगा। इसके अलावा जिन डिपो में चुनाव होने हैं, वहां पर चुनाव करवाया जाएगा। बैठक में जगरूप सिंह ने कहा कि निगम व कर्मचारियों की लंबित पड़ी मांगों को लेकर 14 सूत्री मांगपत्र परिवहन मंत्री व निगम के प्रबंध निदेशक को भेजा गया है। बैठक में धर्मशाला इकाई के विपिन कुमार, रिशी कुमार, अजय कुमार, सुरेश कुमार, प्रदीप, विधि चंद, तरुण कुमार, सुनील कुमार, पंचम, सतिंद्र, कुलदीप, सुनील, ठाकुर दास, भूपिंद्र, सुरेंद्र, कुलदीप, अनिल, सरूप, मोहन लाल व संजीव वालिया आदि मौजूद रहे।
ये मांगें की हैं शामिल
परिवहन निगम के 20 सूत्री मांगपत्र में पीस मील वर्करों को ठोस नीति तैयार करना और उन्हें अनुबंध आधार पर रखना। एक वर्ष से निगम के चालकों व परिचालकों का करोड़ों रुपयों का रात्रि भत्तों का भुगतान करना, निगम में चल रहे रिक्त पदों को आउटसोर्स के बजाय नियमित तौर पर भरना, कार्यशालाओं व निगम के रिहायशी आवासों की मरम्मत करना, बुकिंग की ठेकेदारी प्रथा को बंद करना आदि शामिल है।
विपिन को सौंपी धर्मशाला इकाई की कमान
वहीं धर्मशाला इकाई की कमान एक बार फिर से विपिन कुमार को सौंपी गई। वहीं रिशी कुमार को पुन: महासचिव बनाया गया, जबकि अन्य कार्यकारिणी को गठित करने का अधिकार प्रधान को सौंपा गया, जो एक सप्ताह के भीतर इसका गठन करेंगे।