फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति मेरे लिए समाज सेवा का साधन : कपूर

विज्ञापन
विज्ञापन
राजनीति मेरे लिए समाज सेवा का साधन : कपूर
विज्ञापन

धर्मशाला। खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने राजनीति को समाज सेवा का सशक्त साधन बताया।
किशन कपूर ने धर्मशाला में समाजसेवी संस्था जन चेतना की ओर से आयोजित परस्पर संवाद कार्यक्रम में यह बात कही। मंत्री ने जन चेतना संस्था के सदस्यों के विकास संबंधी विभिन्न प्रश्नों के उत्तर दिए और उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया। उन्होंने संस्था के सदस्यों की ओर से विकास परियोजनाओं को लेकर दिए सुझावों को गंभीरता से सुना और इन पर गौर करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना उनका लक्ष्य है। इस मौके संस्था के अध्यक्ष ब्रिगेडियर नसीब राणा ने खाद्य आपूर्ति मंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम में जन चेतना संस्था के सचिव सुभाष शर्मा सहित संस्था के सभी पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें