प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ने निपटाए 36 मामले
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक ट्रिब्यूनल के डिवीजन सर्किट बैंच ने 18 से 21 जून तक धर्मशाला में अपने प्रवास के दौरान 36 मामलों का निपटारा किया। प्रशासनिक ट्रिब्यूनल के प्रवक्ता ने बताया कि न्यायमूर्ति वीके शर्मा की अध्यक्षता में सर्किट बैंच के समक्ष सुनवाई के लिए अधिसूचित 85 मामलों के अतिरिक्त 32 नए मामले सामने आए। कुल 117 मामलों में से ट्रिब्यूनल द्वारा सुनवाई के दौरान 26 मूल आवेदन, एक अवमानना याचिका, एक स्थानांतरित आवेदन, जबकि आठ विविध आवेदन प्रार्थना पत्रों का निपटारा किया गया।