फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राईमरी स्कूलों में शुरू की जाए नर्सरी कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। शिक्षा खंड नगरोटा बगवां के प्राथमिक शिक्षकों ने विधायक अरुण मेहरा के समक्ष अपनी मांग रखी। इसके लिए प्राथमिक शिक्षकों ने गोष्ठी का आयोजन किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के महासचिव भूपेंद्र जंवाल ने पैट को नियमित करवाने, पुरानी पेंशन योजना को पुन: लागू करवाने, एनसीईआरटी पुस्तकें पाठ्यक्रम में शामिल करवाने, विभिन्न शैक्षणिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने, सभी पाठशालाओं में जलवाहक नियुक्त करवाने और शिक्षकों पर से अनावश्यक दबाव हटाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

वहीं, संघ के जिला अध्यक्ष संजय पीसी ने प्राथमिक पाठशालाओं में नर्सरी कक्षाएं शुरू करने की वकालत की। संघ के प्रदेशाध्यक्ष जीएस बेदी ने भी प्राथमिक शिक्षकों की समस्याओं का समाधान प्रमुखता से करवाने का विधायक से आग्रह किया। कर्मचारियों के लंबित 4-9-14 आदि मामलों को शीघ्र निपटाने, ग्रामीण विद्या उपासकों पर डीएलएड का कोर्स बंद करने की गुहार लगाई। विधायक ने शिक्षकों की मांगों को मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के समक्ष रखने का आश्वासन दिया। इस मौके पर कमलजीत गुलेरिया, कुलदीप आनंद, हरिया राम, रजनीश कुमारी, सुदर्शना, आनंद अवस्थी, रचना कायस्था, विमला शर्मा, जगदीश्वर, कश्मीर चंद, सारिका शर्मा, सुनीता, शशिप्रभा बस्सी, अश्विनी शर्मा, अवतार भाटिया सहित लगभग 160 प्राथमिक शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें