फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के 250 दूकानदारों को देना होगा सर्विस टैक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
हरीश चंद्र
विज्ञापन

धर्मशाला। प्रदेश की दूसरी राजधानी और स्मार्ट सिटी धर्मशाला के 250 दुकानदारों को अब सर्विस टैक्स देना होगा। नगर निगम धर्मशाला इन कारोबारियों से सर्विस टैक्स वसूल करेगा। नगर निगम सर्विस टैक्स सिर्फ खुद की बनाई हुई दुकानों में कारोबार करने वाले दुकानदारों से वसूल करेगा। दुकानदारों से सर्विस टैक्स जनवरी 2014 के बाद से वसूल किया जाएगा।
दरअसल, राजस्व विभाग ने नगर निगम धर्मशाला पर रिकवरी डाली है। इसमें कहा गया है कि जनवरी 2014 से नगर निगम की दुकानों से सर्विस टैक्स क्यों नहीं वसूला गया। अब नगर निगम राजस्व विभाग की रिकवरी के बाद हरकत में आ गया है। अब नगर निगम धर्मशाला में किराये पर दी गई दुकानों वाले कारोबारियों से सर्विस टैक्स की वसूली करेगा। पहले चरण में नगर निगम जनवरी 2014 से मार्च 2015 तक का सर्विस टैक्स वसूल करेगा, उसके बाद साल दर साल अगला सर्विस टैक्स वसूल करेगा।
विज्ञापन

इनसेट
100 रुपये पर 12 रुपये 40 पैसे सर्विस टैक्स
नगर निगम धर्मशाला 250 दुकानदारों से सर्विस टैक्स वसूलेगा। जिस दुकान का किराया 100 रुपये प्रतिमाह है, उसे 12 रुपये 40 पैसे प्रतिमाह सर्विस टैक्स देना होगा। इस प्रकार दुकान के किराये के आधार पर सर्विस टैक्स वसूला जाएगा।
विज्ञापन

कोट
-राजस्व विभाग की रिकवरी आने के बाद ही सर्विस टैक्स वसूलने की योजना बनाई गई है। सर्विस टैक्स जनवरी 2014 से वसूला जाएगा। कारोबारियों को एक साथ बोझ न पड़े, इसके लिए पहले चरण में 15 महीनों का सर्विस टैक्स वसूला जाएगा।
- विजय कुमार, नगर निगम धर्मशाला के अतिरिक्त आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें