फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल इंडिया मुहिम से जुड़ कर समृद्ध होंगी महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने जिला कांगड़ा में स्वयं सहायता समूह बैंक लिंकज कार्यक्रम की ओर से ग्रामीण समृद्धि और महिलाओं का विकास सुनिश्चित करने के लिए ई-शक्ति परियोजना को लागू किया है। भारत सरकार की डिजिटल इंडिया मुहिम और ई-शक्ति परियोजना से जुड़ कर महिलाएं संगठित समृद्ध और मजबूत होंगी।
विज्ञापन

नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक कांगड़ा अरुण कुमार खन्ना ने कहा कि कांगड़ा के लिए गौरव की बात है कि नाबार्ड महिलाओं को आगे बढ़ने में हर संभव सहयोग कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अब पेन-कागज में नहीं, बल्कि डिजिटल रूप में अपना खाता चला सकती हैं। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा में इस परियोजना को पूरा करने का दायित्व कॉर्ड और ग्रामीण सेवा आश्रम को दिया गया है। उन्होंने कहा कि नाबार्ड ने इस परियोजना को देशभर के 100 जिलों में लागू करने का लक्ष्य रखा है और सभी स्वयं सहायता समूहों को इस परियोजना से जुड़ने के बाद स्वयं सहायता समूहों का डाटा एक पोर्टल पर उपलब्ध रहेगा। इस दौरान धौलाधार संस्कृति युवा मंच की ओर से जिला भर की उपस्थित महिलाओं को ई-शक्ति परियोजना के बारे नाटक के माध्यम से जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक एचपीजीबी आरएम शर्मा, बैंकर्स तथा कॉर्ड और ग्रामीण सेवा आश्रम के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें