फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 साल के उपर मधुमेह, ब्लड प्रेशर व दिल के मरीज सुबह न करें सैर

विज्ञापन
विज्ञापन
विनोद राणा
विज्ञापन

पालमपुर (कांगड़ा)।सिविल अस्पताल पालमपुर के मेडिकल स्पेशलिस्ट डॉ. जयदेश राणा का कहना है कि जो लोग साठ साल से अधिक और वे मधुमेह, हाई ब्लड प्रेशर और दिल के मरीज है, उन लोगों को सर्दियों में सुबह तड़के सैर पर नहीं जाना चाहिए। सर्दियों में इस उम्र के लोगों में बीमारी बढ़ने का खतरा रहता है। जिसके लिए सर्दी से बचाव जरूरी है।
साठ साल से अधिक उम्र बाले व्यक्ति जो मधुमेह, हाई ब्लड प्रेशर या दिल की बीमारी के मरीज हैं, वे व्यक्ति सर्दियों में सुबह सैर को न निकलें। ऐसे व्यक्ति सुबह सूर्य उदय होने के बाद ही सैर के लिए निकलें। अन्यथा, उनकी इस बीमारी को अधिक बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। जानकारी के मुताबिक जो लोग साठ कीउम्र के पार है और यह लोग
विज्ञापन

मधुमेह, हाई ब्लड प्रेशर या दिल के मरीज है और वे रोजाना इसकी दवाई खाते हैं, वे लोग सर्दियों में अपनी सुबह की सैर को बदल दें। सुबह ठंड होने के कारण यह बीमारी और बढ़ सकती है। लिहाजा, ये लोग सुबह की सैर से परहेज करें। मधुमेह या ब्लड प्रेशर की बीमारी को कम या
विज्ञापन

कंट्रोल करने के लिए हर कोई सुबह की सैर करता है, ताकि यह बीमारी कंट्रोल में रहे। जिसके लिए हर कोई सैर को प्राथमिकता देता है। लेकिन, इस उम्र के मरीजों को सुबह तड़के के सैर खतरनाक हो सकती है। हालांकि, गर्मियों में यह लोग सुबह कभी भी सैर कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें