फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अवैध कब्जाधारियों पर चलेगा प्रशासन का डंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खुंडियां(कांगड़ा)।
तहसीलदार खुंडियां पवन कुमार ने प्रेसवार्ता में कहा कि पिछले दिनों खुंडियां में हुई बस दुर्घटना में बच्ची की मौत के बाद लोक निर्माण विभाग की जमीन पर कुछ लोगों की ओर से किए अवैध कब्जों की निशानदेही करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि माननीय हाईकोर्ट ने खुंडियां के अवैध कब्जों पर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

खुंडियां बाजार की निशानदेही के लिए तीन कानूनगो नियुक्त किए गए हैं। इस कमेटी के चेयरमैन तहसीलदार खुंडियां रहेंगे तथा इसकी मॉनीटरिंग नायब तहसीलदार सुरेश सोनी करेंगे। उन्होंने बारह सदस्यीय कमेटी को लिखित आदेश दिया है कि 12 दिसंबर तक निशानदेही का काम पूरा करना होगा और यदि कोई कर्मचारी या अधिकारी इन आदेशों की अवहेलना करता है तो उसकी सूचना माननीय कोर्ट को दी जाएगी। उसके लिए वह कर्मचारी जिम्मेवार होगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि 4 से 12 दिसंबर तक निशानदेही के समय लोग अपनी दुकान, घर या जमीन के पास मौजूद रह कर कोई कमी लगती है तो अपना पक्ष रख सकते हैं। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को भी कहा है कि जानबूझकर किसी को तंग न करें जो भी कार्रवाई कानून के दायरे में रह कर की जाए तथा अपनी शक्तियों के अनुरूप ही की जाए, यदि कोई गलती पाई जाती है तो गलती करने वाले पर भी कार्रवाई होगी। उन्होंने बाजार के लोगों से भी सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार से ढोल बजाकर लोगों को सूचित किया जाएगा और बाजार और इसके आसपास इश्तहार भी चस्पां कर दिए हैं, जिससे सभी लोगों को कार्रवाई की सूचना मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें