फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन निर्माण में नहीं उजड़ेंगे बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकुमार सूद
विज्ञापन

बैजनाथ (कांगड़ा)। कांगड़ा से लेकर बैजनाथ के बीच आने वाले बाजारों के प्रस्तावित पठानकोट-मंडी फोरलेन की जद से बाहर रहने की उम्मीद है। नगरोटा बगवां, मारंडा, पालमपुर, बैजनाथ और पपरोला बाजारों के लिए बाईपास बनाए जा सकते हैं ।
अगले वर्ष में इन बाजारों के लिए बाईपास बनाए जाने की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा सकता है। फोरलेन निर्माण की प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाने के लिए विभाग ने पालमपुर में प्रोजेक्ट निदेशक के कार्यालय की शुरुआत कर दी है।
विज्ञापन

करीब दो माह पूर्व केंद्र सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी की थी। नगरोटा बगवां से लेकर बैजनाथ तक का राजमार्ग फोरलेन के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। तंग बाजारों से फोरलेन निकालना अति कठिन है। ऐसी स्थिति में सभी बाजारों के लिए बाईपास बनाने पर ही जोर दिया जाएगा। बैजनाथ-पपरोला बाजारों में से राष्ट्रीय उच्च मार्ग निकाले जाने की संभावना नगण्य है और विभाग की ओर से अब तक किए गए तीनों प्रारंभिक सर्वे दोनों बाजारों से बाहर के क्षेत्र में किए गए हैं । बैजनाथ और पालमपुर के बीच में आने वाले सैन्य छावनी क्षेत्र अल्हीलाल के लिए भी बाईपास बनाए जाने को लेकर दो प्रकार के सर्वेक्षण हुए हैं। सैन्य क्षेत्र में से फोरलेन निकाले जाने की संभावना बहुत कम है और एनएच विभाग इस तीन किलोमीटर लंबे मार्ग के लिए भी बाईपास बनाए जाने पर विचार कर रहा है।
एनएच विभाग के एसडीओ अजय शर्मा ने बताया कि बैजनाथ व पपरोला बाजारों के लिए बाईपास वनाए जाने को लेकर तीन सर्वे हुए हैं। उन्होंने बताया कि जिले के अधिकांश बाजारों के लिए बाईपास बनाए जाने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

बाक्स
ब्राडगेज लाइन का सर्वे भी पूरा
पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलवे लाइन को ब्राडगेज करने को लेकर भी रेलवे विभाग ने सर्वे पूरे कर उच्च अधिकारियों को भेज दिए हैं। इसके तहत रेलवे विभाग ने रेलवे लाइन के दोनों ओर के 30 मीटर के क्षेत्र के तहत आने वाले भवनों के मालिकों को या तो नोटिस जारी कर दिए हैं या भविष्य में किसी भी निर्माण पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। रेलवे विभाग के एडीएन हरीश ने बताया कि ब्रॉडगेज लाइन के सर्वे की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें