फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ के नीचे दबा मजदूर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शाहपुर (कांगड़ा)। उपमंडल की नेरटी पंचायत में पेड़ के नीचे दबने से जम्मू-कश्मीर के मूल निवासी की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद रफीज निवासी गांव लबांग तहसील बनी जिला कठुआ के रूप में हुई है। शाहपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मजदूर मोहम्मद रफीज अपने अन्य मजदूर साथी के साथ सरुं का पेड़ काट रहा था। पेड़ काटते समय जब पेड़ नीचे गिर रहा था तो अचानक पेड़ की दिशा बदल गई और मजदूर पर गिर गया। इस कारण मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरे मजदूर ने स्थानीय लोगों की मदद से मोहम्मद रफीज को पेड़ के नीचे से बाहर निकाला। उसके बाद घायल अवस्था उसे नागरिक अस्पताल शाहपुर पहुंचाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार देकर टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहां उपचार को दौरान उसकी की मौत हो गई। उधर, थाना प्रभारी मुनीश शर्मा ने पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें