फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक प्रतियोगिता में छाया रेनबो स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। धर्मशाला में बीते दिनों आयोजित जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में रेनबो स्कूल नगरोटा बगवां के बच्चों ने क्लासिकल वोकल के दोनों वर्गों और भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

क्लासिकल वोकल अंडर-14 लड़कियों के वर्ग में रेनबो की लोहिताक्षी, मुस्कान नाग और मुस्कान ने प्रथम तथा लड़कों के वर्ग में समय वालिया, परीक्षित और अनमोल खोसला ने भी प्रथम स्थान हासिल किया। युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृति एक समस्या विषय पर भाषण के माध्यम से इस विद्यालय की रिधि शर्मा ने बेहतर ढंग से विचार व्यक्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा समूहगान में रिया, लोहिताक्षी, वसुंधरा, आकृति, नैना, कशिश, गुंजन, सान्या, मुस्कान, पलक, मुस्कान नाग और अंशिका और लड़कों के वर्ग में आर्यांश, संकलित, आयूष, पीयूष, अंकित, अक्षय, विभांशु, अनीश, हनीश, वंशक, अंकुश और अनमोल खोसला ने अपने मधुर सुरों में प्रस्तुति देकर दर्शकों की सराहना बटोरी। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. छवि कश्यप और उपप्रधानाचार्य मीनाक्षी कश्यप ने उक्त विजेता छात्रों और विद्यालय के संगीत शिक्षक मान सिंह, मोनिका गुप्ता, रजनी और सरिता को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। उन्होंने बताया कि विजेता बच्चे राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें