फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी धर्मशाला मंडल की 551 बसें चुनावी ड्यूटी पर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरीश चंद्र
विज्ञापन

धर्मशाला। विधानसभा चुनावों के लिए कर्मचारियों और वीवीपैट मशीनों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने का जिम्मा हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) पर रहेगा। मंगलवार को सुबह से चुनावी टीमें मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन

सिर्फ एचआरटीसी के धर्मशाला मंडल की 551 बसें चुनावी ड्यूटी पर लगाई गई हैं। धर्मशाला मंडल में कांगड़ा जिला के पांच और चंबा जिला का एक डिपो आता है। बसें चुनावी ड्यूटी पर जाने के कारण सात और नौ नवंबर को दो दिन कई रूट प्रभावित हो सकते हैं। धर्मशाला मंडल में चंबा, बैजनाथ, देहरा, धर्मशाला, पठानकोट, पालमपुर और नगरोटा बगवां डिपो आते हैं। इन डिपुओं की 273 बसें 7 नवंबर को मतदान केंद्रों तक चुनावी टीम को छोड़ेंगी, जबकि 278 बसें नौ नवंबर को उस टीमों को तय स्थान पर वापस लाएंगी। उधर, एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधन विजय सिंह सपहिया ने कहा कि चुनावी टीमों को मतदान केंद्रों तक छोड़ने और वापस लाने के लिए छह डिपो की 551 बसें लगाई गई हैं। बसाें के चुनावी ड्यूटी पर जाने के कारण कुछ रूट प्रभावित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें