ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालामुखी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रमेश ध्वाला के पक्ष में सोमवार को सांसद शांता कुमार ने प्रचार किया। उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव ईमानदारी व भ्रष्टाचार का चुनाव है। केंद्र ने हिमाचल के लिए कई योजनाएं स्वीकृत की हैं।
कांग्रेस के विकास में अमीरी चमकती रही, गरीबी सिसकती रही। इस परिस्थिति को बदलने की कोशिश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है, जो अच्छी पहल है। वीरभद्र का पूरा समय अदालतों मे लगता है। इतिहास है कि पहली बार मुख्यमंत्री को बेल लेनी पड़ी। प्रदेश में गुड़िया प्रकरण प्रदेश को शर्मसार कर गया। केंद्र की योजनाओं का लाभ भी प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर भरपूर मिलेगा। प्रदेश में जब-जब भाजपा सरकार बनी, तब-तब विकास ने नई ऊंचाइयों को छुआ। सरकार बनाने के लिए यह चुनाव नहीं है, लेकिन देश की किस्मत बदलने के लिए यह चुनाव है।