धर्मशाला। जिला कांगड़ा में बुधवार को कोरोना के 91 नए मामले सामने आए हैं। इसमें गंगथ गांव के छह लोग भी शामिल हैं। वहीं, पालमपुर के घनेटा गांव के बुजुर्ग ने टांडा अस्पताल में दम तोड़ दिया है। वहीं बुधवार को 146 लोग स्वस्थ हुए हैं। सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने मामले की पुष्टि की है।
डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि बुुजुर्ग को 21 दिसंबर को टांडा आस्पताल में सांस लेने में दिक्कत और खांसी की समस्या के चलते भर्ती करवाया गया था। मरीज अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे, जिनकी मंगलवार देर रात मौत हो गई। सीएमओ ने बताया कि संक्रमितों में झरेला चंबा के 68 वर्षीय व्यक्ति, नगरोटा के 62 वर्षीय व्यक्ति, ओसी यूनिट डोगरा कांगड़ा के 63 वर्षीय व्यक्ति, आबीओ धर्मशाला के 47 वर्षीय व्यक्ति, दाड़ी धर्मशाला के 40 वर्षीय व्यक्ति, एसबीआई बड़ोल धर्मशाला के 35 वर्षीय व्यक्ति, खनियारा धर्मशाला की 52 वर्षीय महिला, हलेड़कलां कांगड़ा की 48 वर्षीय महिला, ललेहड़ कांगड़ा की 67 वर्षीय महिला, हलेड़ कलां की 19 वर्षीय युवती, वार्ड 7 नूरपुर की 61 वर्षीय महिला, चटरोली जसूर के 32 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड 4 कांगड़ा टांडा के 48 वर्षीय व्यक्ति, रामनगर धर्मशाला की 56 वर्षीय महिला, धर्मशाला के 28 वर्षीय युवक, भलेटा नूरपुर की 63 वर्षीय महिला, वार्ड 5 नूरपुर के 55 व 32 वर्षीय व्यक्ति और 30 वर्षीय महिला, मनियाला तहसील रक्कड़ की 47 वर्षीय महिला, रैहन के 35 वर्षीय व्यक्ति, कलाड़ी फकलोह के 40 वर्षीय व्यक्ति, सरोवरी के 82 वर्षीय व्यक्ति, चामुंडा 55, 49 व 28 वर्षीय व्यक्ति, जरोट तहसील ज्वाली की 25 वर्षीय युवती, अनुकलां हमीरपुर के 23 वर्षीय युवक और 16 साल का लड़का, बदरेड़ घराना तहसील धीरा की 55 वर्षीय महिला, आलमपुर के 72 वर्षीय व्यक्ति, सहौड़ा के 48 वर्षीय व्यक्ति, कोहाला की 58 व 45 वर्षीय महिला और 28 वर्षीय युवती, गंगथ के 30, 48, 55, 28, 54, 48 वर्षीय व्यक्ति, सदवां के 56 व 40 वर्षीय व्यक्ति, कपाड़ी की 52 वर्षीय महिला, भरान बरुणा के 42 वर्षीय व्यक्ति, एसबीआई फतेहपुर के 48 और 59 वर्षीय व्यक्ति, मांघ पोलियां तहसील फतेहपुर की 44 वर्षीय महिला, धमेटा तहसील फतेहपुर की 56 वर्षीय महिला, जगनोली फतेहपुर की 45 और 47 वर्षीय महिलाएं, समकार धमेटा की 41 वर्षीय महिला, जलाख डाकघर बिलासपुर की 29 वर्षीय युवती, कथोली की 56 वर्षीय महिला, स्थाना फतेहपुर की 47 वर्षीय महिला, बतरान बाड़ी के 32 वर्षीय व्यक्ति, करोह मंडोली के 43 वर्षीय व्यक्ति, मारंडा के 40 व 47 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं।