फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाताओ ने उड़ाई सोशल डिस्टेंस की धज्जियां

विज्ञापन
धर्मशाला पंचायती राज कार्यालय में चुनावों से पहले वोट बनने आये लोग सरेआम सोशल डिस्टेंस की धज्जि? - फोटो : Kangra
विज्ञापन
धर्मशाला। धर्मशाला पंचायतीराज कार्यालय में चुनाव से पहले वोट बनने आए लोगों ने सरेआम सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई। जिलाभर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार लगातार लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की अपील कर रही है, लेकिन कई बार इसकी अनदेखी करते नजर आए हैं। बुधवार को करीब एक हजार से अधिक नए वोट बनाए गए, वहीं कई लोगों को समय की कमी के चलते बिना मत बनाए ही घर लौटना पड़ा। इस सब को देखते हुए पंचायत अधिकारी ने निर्णय लिया है कि वीरवार को भी बच गए लोगों के नए मत बनाए जाएंगे, ताकि लोगों और युवाओं मतदान करने के अपने अधिकार से वंचित न रहे जाएं। वोट बनने आए लोग सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करते नजर आए। सरकार लगातार लोगों से अपील कर रही है कि कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए एक दूसरे उचित दूरी बनाए रखें। इसके बावजूद भी कई बार देश में सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन के मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें