फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहलियां में कार्यरत जेई की संदिग्ध मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। खुंडियां क्षेत्र के नाहलियां में विद्युत बोर्ड में कार्यरत जेई का शव किराये के कमरे में मिला। जेई की मौत किन कारणों से हुई, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल भेज दिया है। जेई की पहचान सुभाष चंद पुत्र सुख राम निवासी डगबाड़ कुलेहड़ा बड़सर जिला हमीरपुर के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नाहलियां पंचायत के प्रधान धर्म सिंह ने बताया कि विद्युत बोर्ड में कार्यरत जेई नाहलियां में ही किराये के कमरे में रहते थे। शुक्रवार सुबह जब जेई काफी देर तक कमरे से नहीं निकले, तो लाइनमैन चाबी लेने के लिए कमरे में गया। कमरे में दाखिल होने के लिए दो दरवाजे हैं, पर दरवाजे पर कुंडी नहीं लगी थी। जब लाइनमैन ने दरवाजा खटखटाया और अंदर से कोई आवाज नहीं आई, तो इसके बाद लाइनमैन कमरे में दाखिल हुआ। जहां जेई अपने बेड पर रजाई लेकर सोया हुआ था। लाइनमैन ने उन्हें उठाने की कोशिश की पर जेई नहीं उठा। इसके बाद उन्होंने प्रधान को इस बाबत सूचना दी। प्रधान भी मौके पर पहुंचे और फोन पर पुलिस और विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को सूचना दी कि सुभाष अपने कमरे में मृत पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की और शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही से पता चल पाएगा। प्रधान धर्म सिंह ने बताया कि सुभाष दिल की बीमारी से ग्रस्त था और अभी डेढ़ माह पहले ही दो स्टंट डलवाए थे।
विज्ञापन

मामले की पुष्टि डीएसपी तिलक राज ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें