बिजली चोरी पर लगाया नौ हजार रुपये जुर्माना
बैजनाथ (कांगड़ा)। विद्युत बोर्ड पपरोला सब डिवीजन की टीम ने उपमंडल के तहत आने वाले सुंगल, द्रमण और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। बिजली बोर्ड सहायक अभियंता पूर्ण चंद सूर्या के नेतृत्व में टीम ने बिजली चोरी मामले में एक उपभोक्ता को पकड़ा। टीम ने आरोपी बिजली बोर्ड के उपभोक्ता को नौ हजार रुपये का जुर्माना किया है। पूर्ण चंद सूर्या ने बताया कि पिछले सप्ताह भी ऐसा मामला सामने आया था। भविष्य में भी टीम क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करेगी।