फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कों की बोची में कोर्ड, लड़कियों में सुर्योदय प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग ने सिंथेटिक ट्रैक धर्मशाला में दिव्यांग बच्चों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में जिला भर से 161 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में उपनिदेशक कोष विभाग कांगड़ा अजय धीमान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
लड़कों की बॉची में कोर्ड के वैभव, रितिक, राजेश और अहवान प्रथम, हार्मोनी के साहिल उज्ज्वल, अंशुल, विकास दूसरे, सलियाणा के मलिक, अंकुश, साहिल और अनुज तीसरे, जबकि लड़कियों के मुकाबलों में सूर्योदय की अनु, शिखा, रोजी और ज्योति प्रथम, हार्मोनी और सलियाणा की अंशिका, आस्था, शैली और अंबिका दूसरे, कोर्ड की आंचल, अनु, सलोनी और राखी तीसरे स्थान पर रहीं। लड़कों की 100 मीटर दौड़ में रोहित पहले, अक्षय दूसरे और सचिन तीसरे, लड़कियों में पल्लवी पहले, सलोनी दूसरे और अनु तीसरे, 50 मीटर लड़कों की वॉक में शुभम चौधरी पहले, विकास दूसरे, अतुल तीसरे, लड़कियों में अंजलि पहले, सोमा दूसरे और आंचल तीसरे, लड़कों की शॉफ्टबॉल थ्रो में हर्ष पहले, साहिल दूसरे और सुनील तीसरे, लड़कियों में सोमा पहले, अंजलि दूसरे और पल्लवी तीसरे, विजुअल इंपायर्ड की स्कीपिंग में पंकू पहले, अभिषेक दूसरे और संदीप तीसरे, लड़कों के 100 मीटर वॉक में संदीप पहले, अभिषेक दूसरे और नरेंद्र तीसरे, हीयरिंग इंपायर्ड की लड़कों की 100 मीटर दौड़ में रितिक पहले, रितेश दूसरे और अंकित तीसरे, लड़कियों में सारिका पहले, धर्मशाला कोर्ड दूसरे और काजल तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमआर की 100 मीटर दौड़ में सुधीर पहले, साहिल दूसरे और प्रदीप तीसरे, लड़कियों में अनु पहले, ईशा भारती दूसरे और डिंपल तीसरे, विजुअल इंपायर्ड की 100 मीटर दौड़ में अंकु पहले, सूरज दूसरे और विनय तीसरे, जबकि लड़कियों में पल्लवी पहले स्थान पर रही। हीयरिंग इंपायर्ड की 100 मीटर लड़कों की दौड़ में सोनू पहले, सूर्या दूसरे और अंशुल तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें