फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से लाइनमैन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)। बिजली बोर्ड संसारपुर टैरेस के 66 केवी में कार्यरत लाइनमैन सुभाष चंद पुत्र मेहर चंद निवासी अमलेहड़ (जंडौर) ट्रांसफार्मर पर बिजली ठीक करते वक्त करंट लगने से झुलस गया। उसे बीबीएमबी अस्पताल तलवाड़ा ले जाया गया। यहां पर लाइनमैन ने दम तोड़ दिया। सुभाष चंद अपने पीछे दो लड़कियां, एक लड़का व पत्नी छोड़ गया है।
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड में सहायक अभियंता अरविंद धीमान ने बताया कि 3:30 बजे लाइनमैन सुभाष व फोरमैन जोगिंद्र चौकी दी बड़ में ट्रांसफार्मर पर फ्यूज डालने के लिए गए। सुभाष चंद एक ट्रांसफार्मर पर फ्यूज लगाने गए। जोगिन्द्र दूसरे ट्रांसफार्मर को चेक करने चले गए। इसी दौरान सुभाष चन्द के साथ हादसा हो गया। फोरमैन ने तुरंत सुभाष चन्द को ट्रांसफार्मर से उतारकर गाड़ी में अस्पताल पहुंचाया। पहले सुभाष को प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ओटी में में थे। वहां से सुभाष को बीबीएमबी अस्पताल तलवाड़ा लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कहा कि बोर्ड की तरफ से परिवार को हरसंभव सहायता दी जाएगी। संसारपुर टैरेस पुलिस चौकी इंचार्ज गुरबख्श सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें