बजट सत्र में पौंग बांध विस्थापितों को बोर्ड या प्राधिकरण की आस
राजा का तालाब (कांगड़ा)। जयराम सरकार 4 फरवरी शुरू हो रहे बजट सत्र के दौरान पौंग बांध विस्थापितों के लिए डेवलपमेंट अथॉरिटी या बोर्ड का गठन कर सकती है। प्रदेश सरकार इस विषय पर काफी विचार-विमर्श कर चुकी है। मुख्यमंत्री इस बारे में अधिकारियों से कई स्तरों पर बैठक भी कर चुके हैं। ज्ञात रहे कि 20 जनवरी को मुख्यमंत्री ने फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान रैहन में एक जनसभा के दौरान पौंग बांध को पर्यटन की दृष्टि से उभारने का संकेत दिया था। पूर्व सांसद कृपाल परमार ने पौंग बांध विस्थापितों की पीड़ा को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। उधर, पूर्व सांसद और भाजपा के प्रदेश महामंत्री कृपाल परमार ने कहा कि प्रदेश सरकार पौंग बांध विस्थापितों के लिए बोर्ड व प्राधिकरण बनाने पर विचार कर रही है।