फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे नो पार्किंग में खड़ी रही गाड़ी, जाम में फंसे दर्जनों

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नगरोटा सूरियां(कांगड़ा)। 40 से ज्यादा ग्राम पंचायतों के ब्लॉक हेडक्वार्टर नगरोटा सूरियां में बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था के चलते लंबे अरसे से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। शनिवार को मेहता चौक पर मुख्य सड़क के किनारे नो पार्किंग जोन में दो घंटे तक एक गाड़ी खड़ी रही। इसके चलते बीच बाजार में तीन बोटू से बस अड्डे तक दर्जनों वाहन तकरीबन पौने घंटे तक लंबे जाम में फंसे रहे। इसी दौरान स्थानीय निजी स्कूलों की बसों में स्कूली बच्चे भी छुट्टी के बाद जाम में फंसे रहे, लेकिन चौकी पुलिस की ओर से नो पार्किंग जोन में खड़ी गाड़ी का चालान करने की हिमाकत नहीं हुईं। काफी समय बाद हालात सामान्य होने पर पुलिस कर्मियों ने मोर्चा संभाला। वहीं, मामले पर स्थानीय दुकानदार लचर पुलिस कार्यप्रणाली पर रोष में दिखे। वहीं डीएसपी वीर बहादुर सिंह का कहना है कि पुलिस ट्रैफिक जाम पर सख्ती से कार्रवाई कर रही है।
इनसेट....
पुलिस की सुस्ती से जाम की समस्या : रिशू
मेहता चौक में बुक स्टोर चला रहे युवा रिशु ऋषि का मानना है कि अरसे से बाजार में ट्रैफिक जाम लग रहा है। लचर पुलिस व्यवस्था और उल्लंघन पर चालान न काटना समस्या को बढ़ावा दे रहा है।
विज्ञापन

स्कूलों में छुट्टी होते ही लग रहा जाम : शांडिल
स्थानीय दुकानदार विकास शांडिल का कहना है कि रोज ढाई-तीन बजते ही स्थानीय स्कूलों में छुट्टी होते ही एकाएक जाम लगना शुरू हो जाता है। पुलिस कर्मियों को नो पार्किंग में लगें वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई करने की जरूरत है।
विज्ञापन

इनसेट....
तंग बाजार में बडे़ वाहनों पर बनें नियम : शर्मा
परमिंदर उर्फ बिंदू शर्मा का कहना है कि मुख़्य बाजार में बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए प्रशासन सख्त नियम तय करें।

स्कूल बसों के समय पर जारी हो निर्देश : भाटिया
कपड़ा व्यापारी मनोज उर्फ शम्मी भाटिया का कहना है हर रोज दिन भर खासकर स्कूलों में छुटी होते ही बच्चों को घर छोड़ने वाली बसों के एक साथ बाजार में छोड़ने से भी पूरे बाजार में जाम की समस्या पेश आ रही है। प्रशासन मामले पर कोई दिशा निर्देश जारी करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें