फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रियूंड जाने के लिए पर्यटकों को करना होगा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अभी सैलानियों को त्रियुंड जाने
विज्ञापन

के लिए करना होगा इंतजार
भारी बर्फबारी के कारण 15 मार्च को नहीं हटेगा प्रतिबंध
अंतरराष्ट्रीय ट्रैकिंग स्थल में अभी भी पड़ी है काफी बर्फ
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय ट्रैकिंग स्थल त्रियुंड पहुंचने के लिए देश-विदेश के पर्यटकों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। 15 अक्तूबर से 15 मार्च तक बंद रहने वाले इस ट्रैकिंग स्थल को खराब रास्तों और वहां हुई भारी बर्फबारी के कारण अभी पर्यटकों के लिए नहीं खोला जाएगा।
वन विभाग ने यह फैसला लगातार खराब हो रहे मौसम और क्षेत्र में लगातार गिर रही बर्फ के कारण एहतियात के तौर पर लिया है। वन विभाग के अनुसार जब तक त्रियुंड जाने के रास्ते पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाते और अंतरराष्ट्रीय ट्रैकिंग स्थल पर गिरी बर्फ से राहत नहीं मिलती, तब तक पर्यटकों को वहां जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वहीं, विभाग त्रियुंड जाने के लिए पर्यटकों के पंजीकरण आदि की रूपरेखा बनाने में जुटा है। जानकारी के अनुसार वन विभाग ने त्रियुंड स्थित अपने विश्राम गृह में बुकिंग अभी भी शुरू नहीं की है। हालांकि विभाग के पास त्रियुंड विश्राम गृह में बुकिंग के आग्रह आ रहे हैं, लेकिन सुरक्षा कारणों और मौसम खराब होने के चलते विभाग ने त्रियूंड जाने पर रोक लगाते हुए अपने रेस्ट हाउसों में बुकिंग बंद कर रखी है।
विज्ञापन


ट्रैवल एजेंट-ट्रैकर्स को करवाना होगा पंजीकरण
वन विभाग की मानें तो त्रियुंड में केवल वहीं ट्रैवल एजेंट या ट्रैकर्स कोई ग्रुप लेकर जा सकते हैं, जिनका वन विभाग के पास पंजीकरण होगा। बिना पंजीकरण के किसी भी ट्रैवल एजेंट या ट्रैकर्स को वहां जाने की अनुमति नहीं होगी। पंजीकरण के लिए एजेंट और ट्रैकर्स को विभाग के कार्यालय में पंजीकरण करवाना होगा।
विज्ञापन


-विभाग के त्रियुंड स्थित विश्राम गृह में अभी तक बुकिंग शुरू नहीं की गई है। जब तक मौसम साफ और रास्तों की हालत ठीक नहीं हो जाती, तब तक त्रियुंड जाने की अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी। इसके अलावा त्रियुंड जाने वाले पर्यटकों और ट्रैकर्स को अपना पंजीकरण भी करवाना होगा। - डॉ. संजीव कुमार, डीएफओ, धर्मशाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें