फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान की छत से गिरी कालेज छात्रा पीजीआई रैफर

विज्ञापन
विज्ञापन
खुंडियां (कांगड़ा)। राजकीय कॉलेज खुंडियां में बीएससी की छात्रा दुकान की छत से गिर गई। इसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हालत नाजुक होने पर उसे पहले टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, लेकिन वहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि जब से छात्रा दुकान की छत से नीचे गिरी है, तब से बेहोश है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खुंडियां कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा बिंदु धीमान पुत्री संसार चंद निवासी बरवाला कॉलेज के साथ लगती दुकान की छत पर सहेलियों के साथ चाय-समोसा खा रही थी। अचानक उसका संतुलन बिगड़ा, जिसके चलते वह दुकान की छत से नीचे जा गिरी। उसे खुंडियां अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर किया गया। लेकिन वहां से पीजीआई भेज दिया गया।
कॉलेज प्रशासन और छात्रों ने जुटाया फंड
कॉलेज प्रिंसिपल अनिल जरयाल ने कहा कि घायल छात्रा के इलाज के लिए 20000 रुपये पीटीए फंड से दिए जा रहे हैं। इसके अलावा स्टाफ ने भी सहायता राशि जुटाई है। वहीं छात्रों ने भी दुकानदारों से सहायता राशि इकट्ठी कर पीड़ित परिवार को मुहैया करवाई है। एसडीएम ज्वालामुखी के माध्यम से भी पीड़ित की सहायता के लिए मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


एक साल से बनकर तैयार है कॉलेज भवन
लोगों ने प्रशासन को दोषी ठहराते कहा कि 10 करोड़ से बना कॉलेज का भवन एक साल से तैयार है। इस नए भवन में 100 से ज्यादा कमरे बने हैं। बावजूद इसके कॉलेज को अभी तक प्राइमरी स्कूल में चलाया जा रहा है।

कोट्स
कॉलेज भवन के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग की अभी तक तीन करोड़ रुपये की राशि लंबित थी, जिसे विभाग को दे दिया गया है। आईपीएच विभाग के लिए सात लाख 43 हजार की राशि भी आ चुकी है। इन विभागों पर निर्भर करता है कि वे कितनी जल्दी नए परिसर को कॉलेज प्रशासन को सौंपते हैं।
विज्ञापन

-अनिल जरियाल, प्रिंसिपल, खुंडियां कॉलेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें