फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारिता को जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता: परमार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहकारिता को जन आंदोलन बनाने की जरूरत : परमार
विज्ञापन

पालमपुर के सलोह में मनाया जिला स्तरीय सहकारिता दिवस
आर्थिक और सामाजिक उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं सहकारी सभाएं
अमर उजाला ब्यूरो
भवारना/पालमपुर(कांगड़ा)। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि सहकारिता को एक जन आंदोलन के रूप में अपनाने का संकल्प लेने की जरूरत है, ताकि जिला कांगड़ा को सहकारिता के क्षेत्र में एक मॉडल के रूप में स्थापित किया जा सके। ये शब्द स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने सलोह पंचायत में जिला स्तरीय सहकारिता दिवस में बतौर मुख्यातिथि कहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष डॉ. राजीव भारद्वाज ने की। उन्होंने कहा कि सहकारिता का जन्मदाता हिमाचल प्रदेश है। वर्ष 1892 ऊना जिले के पंजावर गांव के मिया हीरा सिंह ने पहली सहकारिता सभा का गठन किया था। सहकारी संस्थाओं में इफको, कृभको और अमूल जैसी संस्थाओं ने सहकारिता क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देकर देश-विदेश में अपनी पहचान बनाई है। प्रदेश में भी सहकारी सभाएं नागरिकों के आर्थिक और सामाजिक उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में सहकारिता के समग्र विकास के उद्देश्य से प्रदेश के मंडी और सोलन जिला में 163 करोड़ रुपये से एकीकृत सहकारी विकास परियोजना आरंभ की गई हैं। सहकारिता आंदोलन को सुदृढ़ करने के लिए सरकार की ओर से राष्ट्रीय सहकारी विकास परियोजना में 39 करोड़ 61 लाख रुपये का प्रावधान किया है। योजना में 147 सहकारी सभाओं को लगभग 30 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई गई है। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय शर्मा, कांगड़ा जिला सहकारी संघ समिति के अध्यक्ष करनैल राणा, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के निदेशक रंजीत राणा, मंडल अध्यक्ष देशराज शर्मा, महामंत्री चंद्रवीर, पंचायत प्रधान मिलाप चंद खुराना, एसडीएम पालमपुर पंकज शर्मा, डीएसपी विकास धीमान, प्रवीण, उप निदेशक कृषि नरेंद्र धीमान, सहायक पंजीयक सहकारी सभा संजय कुमार, डिप्टी रजिस्ट्रार सुधीर कटोच, अमर सिंह, प्रधानाचार्य सुशीला कंवर और पूर्ण चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें