फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी-सांसद शांता कुमार कर रहे है जुमलाबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर में युकां का प्रदर्शन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने शांता कुमार के घर के बाहर की जमकर नारेबाजी
लखनऊ में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज से गुस्सा
भाजपा के पुतला फूंकने पर पुलिस और युकां कार्यकर्ताओं में खींचतान
अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर (कांगड़ा)। केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ और लखनऊ में भारत बचाओ जन आंदोलन करने जा रहे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में पालमपुर में प्रदेश युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांगड़ा-चंबा संसदीय सीट के अध्यक्ष सुनील शर्मा के नेतृत्व में रैली निकाली। रैली में प्रदेश युकां अध्यक्ष मनीष ठाकुर, कांगड़ा संसदीय सीट के युकां प्रभारी यदुपति ठाकुर और गोल्डी चौधरी विशेष रूप से मौजूद रहे।
युकां कार्यकर्ताओं ने सांसद शांता कुमार के घर यामिनी के बाहर जम कर नारेबाजी की। साथ ही शांता कुमार के घर के बाहर युकां कार्यकर्ताओं ने भाजपा का पुतला जलाने की कोशिश की। इसे लेकर पुलिस और युकां कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच खूब खींचतान हुई। जिस पर पुलिस ने युकां कार्यकर्ताओं से पुतला छीन कर उन्हें जलाने नहीं दिया। युकां कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों का जमकर विरोध किया। युकां के प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कहा कि देश में बढ़ रही बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार किसानों और दलितों पर अत्याचार के विरोध में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ हल्ला बोला है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लोकतंत्र खतरे में पड़ गया है। पीएम मोदी ने वायदों को पूरा नहीं किया है। युकां कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार और सांसद शांता कुमार पर जुमलेबाजी करने का आरोप लगाया। युकां कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करने के साथ कांगड़ा संसदीय के अध्यक्ष सुनील शर्मा कहा कि मोदी सरकार ने खास कर युवाओं के साथ किए गए वायदों में से एक को भी पूरा नहीं किया है। इससे युवा सड़कों पर उतर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विनोद जिंटा, नीरज शर्मा, सुरजीत भरमौरी, सुरेंद्र कुमार, नितिन कपूर, रविंद्र राव, मदन ठाकुर, दिनेश परिहार, राजेश कुमार, मनी महेश, अंकुश सलारिया, माधव सूद, अमित ठाकुर, अभिषेक सूद, अरुण डढवाल, मनमोहन सिंह, अखिल रैणा, दीपक मनकोटिया, संदीप लोहरवी, मनीष पटियाल, सन्नी सौरभ, धर्मेंद्र धीमान, हुस्न ठाकुर, राजेश राज, अभिषेक, प्रदीप मनकोटिया, अजय कुमार, रिंकू बलौरिया, अमित ठाकुर, अभिषेक सूद, अरुण डढवाल, मनमोहन सिंह, अखिल रैणा, दीपक मनकोटिया, संदीप लोहरवीं, मनीष पटियाल समेत कई युकां कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें