फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल से धूल हांफ रहे नौ पंचायत भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरीश चंद्र
विज्ञापन

धर्मशाला। दो वर्षों से धर्मशाला उपमंडल की नौ पंचायतों के भवन बेकार पड़े हैं। हालत यह है कि इन पंचायत भवनों में ताले लटके हैं। लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए इन पंचायत भवनों की न नगर निगम और न ही पंचायतीराज विभाग सुध ले रहा है। इस कारण पंचायत भवनों में रखा फर्नीचर भी बेकार पड़ा है। दो वर्ष में नगर निगम धर्मशाला इस सरकारी संपत्ति को प्रयोग में लाने में पूरी तरह नाकाम रहा है। एमसी धर्मशाला में उपमंडल की जटेहड़, सकोह, मंत, बड़ोल, खनियारा, दाड़ी, झिकड़ी दाड़ी, सिद्धपुर और सिद्घबाड़ी पंचायतें मर्ज की गई हैं। उसके बाद इन पंचायतों के भवनों का कोई प्रयोग नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त संदीप कदम ने कहा कि एमसी में मर्ज हुई पंचायतों के भवनों में कोई कार्यालय शुरू किए जाएंगे। इसके लिए योजना बन रही है।
सामुदायिक भवन या स्वास्थ्य केंद्र खोला जाए
सकोह वार्ड की पार्षद सुषमा देवी ने कहा कि उनके वार्ड में दो पंचायतें मर्ज हुई हैं। अब पंचायत भवनों को कोई प्रयोग नहीं हो रहा है। इन भवनों में सामुदायिक भवन और स्वास्थ्य केंद्र खुलने चाहिए, ताकि वार्ड के लोगों को सुविधा मिल सके। इससे भवनों को प्रयोग भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब कार्यालय खोलने से लोगों को मिलेगी सुविधा
सिद्धपुर वार्ड पार्षद सर्व चंद और सिद्धबाड़ी वार्ड पार्षद विशाल जंबाल ने कहा कि पंचायत भवनों में सब कार्यालय खुलने चाहिए ताकि वार्ड के लोगों को हर काम के लिए धर्मशाला न जाना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें