फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: हिसार में मिला सोल बनेहड़ से चोरी 47.69 ग्राम सोना

Sat, 11 Jul 2026 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
लम्बागांव से चोरी गहने हिसार से किये बरामद। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। लंबागांव की सोल बनेहड़ पंचायत में नानी और मामी के गहने चोरी करने के चर्चित मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पांचवें आरोपी रवि की निशानदेही पर हरियाणा के हिसार स्थित उसके घर से चोरी किया गया 47.69 ग्राम (मनकों सहित) सोना बरामद किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार थाना लंबागांव में 6 मई को चोरी का मामला दर्ज हुआ था। मामले में पांचवें आरोपी रवि (26) निवासी तलवंडी राणा हिसार को 26 जून को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने उसके घर पर दबिश देकर चोरी के गहने बरामद किए।
एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया सोना बरामद किया गया है। मामले में शामिल अन्य लोगों और पहलुओं की जांच जारी है।
विज्ञापन

यह था मामला
नानी और मामी के करीब 22 लाख रुपये के गहने चोरी करने के मामले में आरोपी युवती और उसके प्रेमी हरियाणा के रमेश कुमार को 12 मई को गिरफ्तार करने के बाद लंबागांव पुलिस ने दिल्ली से एक सुनार को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मनोज कुमार निवासी उत्तमनगर, दिल्ली के रूप में हुई थी। इसके बाद पांचवें आरोपी हिसार के रवि कुमार की गिरफ्तारी हुई। अब उससे गहने बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें